सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में दो बच्चों की शादीशुदा महिला से चार साल तक दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव गुरुग्राम निवासी नरेंद्र विश्वास पर आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। विवाह करने से इन्कार करने पर महिला ने युवक के कहने पर पति से तलाक के कागजात तैयार कर लिए थे, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
सीओ बीएस धोनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
