पौड़ी गढ़वाल: हलसी गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल। द्वारीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में रविवार शाम गुलदार के हमले में 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह की मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि लता देवी घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुन परिजन दौड़े, लेकिन तब तक लता की मौत हो चुकी थी। उनकी गर्दन पर गहरे घाव मिले।

सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल, पटवारी कांता प्रसाद, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और रेंजर उमेश चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने पुष्टि की कि मौत गुलदार के हमले से हुई। वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: रेड अलर्ट के चलते 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद