फर्जी इंस्पेक्टर बनकर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखी महिला को ठगे 7.88 लाख रुपये

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी इंस्पेक्टर ने महिला को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 7.88 लाख रुपये की ठगी की। ठग ने इनकम टैक्स की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग का फर्जी नोटिस और सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज दिखाकर महिला को डराया।

चार अक्टूबर को श्वेता नामक महिला को व्हाट्सएप कॉल पर फर्जी इंस्पेक्टर संदीप राव ने बेंगलुरु में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के 18 मामले दर्ज होने का झूठा आरोप लगाया। ठग ने महिला से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: रेड अलर्ट के कारण 4 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद