–वैश्विक समुदाय ने की संयम की अपील
भारत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में हवाई हमले किए, जिसमें पाकिस्तान के अनुसार 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों ने दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की।
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई, इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्थिति पर नजर रखने और शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की। अजित डोभाल ने रुबियो से बात की।
चीन: हमले को “अफसोसजनक” बताते हुए दोनों देशों से शांति और संयम की अपील की, आतंकवाद का विरोध जताया।
रूस: सैन्य संघर्ष पर “गहरी चिंता” जताई, शांतिपूर्ण समाधान और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की वकालत की।
क़तर: राजनयिक समाधान की अपील की, तनाव पर चिंता जताई।
तुर्की: नागरिकों पर हमलों की निंदा की, तनाव कम करने के लिए त्वरित कदम उठाने की उम्मीद जताई।
फ़्रांस: विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने आतंकवाद से भारत की रक्षा की इच्छा को समझा, लेकिन दोनों पक्षों से संयम और नागरिक सुरक्षा की अपील की।
इसराइल: राजदूत रूवेन अज़ार ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया, आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की।