उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, देखें वीडियों

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्र बर्फ से ढके हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिन तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, नीती और माणा घाटी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में और बदलाव की संभावना है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश: निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ी, यमुना घाटी में भी बर्फबारी जारी। यातायात प्रभावित: औली मार्ग और बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही में रुकावट। येलो अलर्ट: उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी। तापमान में गिरावट: मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बहादराबाद हरिद्वार बाजार में हाथी, देखें वीडियो