उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों में अब अ​धिकारी होंगे प्रशासक। जुलाई 2025 तक बढ़ा कार्यकाल

Footprint News
खबर शेयर करें

देहरादून। पंचायतों में दोबारा प्रशासक बैठा दिए हैं। इस बार प्रशासक अ​धिकारियों को बनाया गया है। यह व्यवस्था जुलाई 2025 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव या नई पंचायतों के गठन तक, अथवा 31 जुलाई 2025 तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगी।

यह कदम अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के चलते उठाया गया है, ताकि पंचायतों का प्रशासनिक संचालन सुचारू रहे।
नए प्रशासकों की नियुक्ति
शासन ने निम्नलिखित अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किया है:

जिला पंचायत: संबंधित जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी

क्षेत्र पंचायत: संबंधित उपजिलाधिकारी (अपने क्षेत्राधिकार में)

ग्राम पंचायत: संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 80 हजार रुपये छीने; पुलिस की तलाश जारी