उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह व हल्द्वानी के जतिन जोशी, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा बने टॉपर

खबर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड 2025: हाईस्कूल में 90.77% और इंटरमीडिएट में 83.23% रहा परीक्षाफल

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 19 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के साथ-साथ सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2024 के परिणाम घोषित किए। हाईस्कूल में 90.77% और इंटरमीडिएट में 83.23% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।

हाईस्कूल में कमल सिंह चौहान (विवेकानंद वीएमआईसी, बागेश्वर) और जतिन जोशी (एचजीएसएसवीएम आईसी, हल्द्वानी) ने 99.20%(496/500) अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उधर इंटरमीडिएट देहरादून की अनुष्का राणा (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, देहरादून) ने 98.60%(493/500) अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल परीक्षा 2025:

प्रमुख बिंदु पंजीकरण और भागीदारी: 1,13,238 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया, 1,09,859 शामिल हुए, और 99,725 उत्तीर्ण हुए।परीक्षाफल: 90.77% (पिछले वर्ष से 1.63% अधिक)।

लिंग आधारित प्रदर्शन: बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.25%, बालकों का 88.20%।

संस्थागत बनाम व्यक्तिगत: संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23%, व्यक्तिगत का 59.37%।

टॉपर्स:

प्रथम: कमल सिंह चौहान (विवेकानंद वीएमआईसी, बागेश्वर) और जतिन जोशी (एचजीएसएसवीएम आईसी, हल्द्वानी) ने 99.20%(496/500) अंक प्राप्त किए।

द्वितीय: कनकलता (एसवीएम आईसी, न्यू टिहरी) ने 99%(495/500) अंक हासिल किए।

तृतीय:दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त, उत्तरकाशी), प्रिया (सीएआईसी, रुद्रप्रयाग), और दीपा जोशी (पीपी एसवीएम, नानकमत्ता) ने 98.80%(494/500) अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: पंजीकरण और भागीदारी: 1,08,980 पंजीकृत, 1,06,345 शामिल, 88,518 उत्तीर्ण।

परीक्षाफल:83.23% (पिछले वर्ष से 0.60% अधिक)।

लिंग आधारित प्रदर्शन: बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20%, बालकों का 80.10%।

संस्थागत बनाम व्यक्तिगत: संस्थागत 84.03%, व्यक्तिगत 58.25%।

टॉपर्स:प्रथम: अनुष्का राणा (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, देहरादून) ने 98.60%(493/500) अंक।

द्वितीय: केशव भट्ट (एस.पी.एल.सी., देहरादून) और कोमल कुमारी (गोस्वामी गणेश दत्त, उत्तरकाशी) ने 97.80%(489/500) अंक।

तृतीय: आयुष सिंह रावत (एस.वी.एम.आई.सी., ऋषिकेश) ने 96.80%(484/500) अंक।

यह भी पढ़ें 👉  बीरोंखाल के जंगल में भालू के हमले में 74 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, बकरियां चराते समय लगा जानलेवा वार