शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए शनिवार को मतदान, दो पद निर्विरोध चुने गए

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सात प्रमुख पदों के लिए शनिवार को पीलीकोठी के बैंक्वेट हॉल में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। जिला संगठन मंत्री (पुरुष और महिला) के पद निर्विरोध चुने गए हैं।

शुक्रवार को पीलीकोठी में आयोजित संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। नौ पदों में से सात के लिए चुनाव होगा। जीआईसी पहाड़पानी के राजेंद्र सिंह परवाल जिला संगठन मंत्री (पुरुष) और जीआईसी ऊंचाकोट की मृणाल नेगी जिला संगठन मंत्री (महिला) के पद पर निर्विरोध चुनी गईं।

मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं, और गुरु से प्राप्त ज्ञान जीवनभर काम आता है।”

इस अवसर पर रविंद्र राणा, गोकुल मर्तोलिया, सोहन माझिला, ललित मोहन पांडे, नवेंद्र मठपाल, सुमन जोशी, डीएन भट्ट, कन्नू जोशी आदि मौजूद रहे।

चुनावी मैदान: इनके बीच होगी टक्कर

अध्यक्ष: गिरीश चंद्र जोशी बनाम नमिता पाठक

उपाध्यक्ष (पुरुष): मदन गिरी गोस्वामी बनाम त्रिलोक चंद्र बृजवासी

उपाध्यक्ष (महिला): कविता कपकोटी बनाम हेमलता लोहनी

मंत्री: पंकज कुमार बधानी बनाम मनीष चंद्र त्रिपाठी

संयुक्त मंत्री (पुरुष): गिरीश चंद्र कांडपाल, नंदा बल्लभ, वेद प्रकाश

संयुक्त मंत्री (महिला): कुसुम पांडे बनाम नीमा आर्या

आय-व्यय निरीक्षक: मनीष कुमार मिश्र बनाम सुदीप यादव

यह भी पढ़ें 👉  धनोल्टी तहसील के नाजिर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार