सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, एलआईयू व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और सघन जांच की।

प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को सुबह 11.35 बजे रमीजा हुसैनी हॉटमेल से ई-मेल मिला, जिसमें लिखा था कि कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट होंगे। मेल में डॉक्टरों व छात्रों को निकालने की चेतावनी दी गई थी और अंत में अल्लाहु अकबर लिखा था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन व हॉस्टल खाली करा लिए। प्राचार्य ने कक्षाएं व सेमेस्टर परीक्षाएं रुकवा दीं। डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने अस्पताल के इमरजेंसी, विभिन्न विभागों व वार्डों के अलावा मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर, पीजी व 10 हॉस्टलों में करीब तीन घंटे तक जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के दौरान अस्पताल का कामकाज सामान्य रहा, जबकि ऑफिस कार्य दो घंटे प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: 4 मदरसे और 1 मस्जिद सील, 16 चिन्हित