घास काटते पेड़ से गिरी महिला को ग्रामीणों ने 2 किमी डंडी-कंडी पर ढोया, 3.5 किमी टूटी सड़क बनी मुसीबत

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड गैरसेंण के नैणी गांव में सड़कों की जर्जर हालत ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को नंदा देवी जंगल में एक महिला के पेड़ से गिरने के बाद ग्रामीणों को उसे 2 किलोमीटर तक डंडी-कंडी (मच्छरदानी और बांस से बनी स्ट्रेचर) पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इस घटना ने गांव की 3.5 किमी लंबी टूटी सड़क और प्रशासनिक उदासीनता को एक बार फिर उजागर कर दिया। पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह और यशवंत सिंह ने कहा, *”सड़क सिर्फ़ कागजों पर बनी है। आपातकाल में जान बचाना भी मुहाल हो जाता है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो हम सड़क रोक आंदोलन करेंगे।

घटना= नैणी गांव निवासी महिला पेड़ पर घास काटते समय संतुलन खोकर गिर गई, जिससे उसकी कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने महिला को डंडी-कंडी पर लेटाकर 2 किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।
नैणी से टेटुडा गांव तक की सड़क कई जगहों से धंस गई है। 3.40 किमी में से 2 किमी इलाका वाहनों के लिए अगम्य है, जिससे ग्रामीणों को बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को कंधे पर ढोना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2025 शुरू, गंगोत्री धाम के कपाट खुले; PM मोदी के नाम से पहली पूजा, CM धामी ने किए दर्शन