उत्तराखंड: भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द, 15 जून तक संभावना

Footprint News
खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने संकेत दिए हैं कि 15 जून तक यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इस दिशा में संकेत दिए।पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण पहले यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। पहले अनुमान था कि 30 अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा, लेकिन अब भारत-पाक सीमा पर तनाव कम होने और सामान्य स्थिति के साथ भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

खजान दास ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा। केंद्रीय नेतृत्व कभी भी पर्यवेक्षक नियुक्त कर सकता है, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के पास है, जिन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, बदली परिस्थितियों में अन्य दावेदारों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम भूमि क्रय घोटाले में CM धामी की सख्त कार्रवाई: 4 अधिकारी निलंबित, 1 कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जांच तेज