डायट भीमताल में शिक्षकों ने बनाए रोचक शिक्षण मॉडल

खबर शेयर करें

भीमताल। डायट भीमताल में आयोजित चार दिवसीय बैगलेस डे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं और डायट प्रशिक्षुओं ने पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक मॉडल तैयार किए और उनकी प्रस्तुति दी।

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में मददगार साबित होगा और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होगा। एमटी आशुतोष उपाध्याय और विनोद उप्रेती ने कक्षा में मॉडल के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी सहित कई शिक्षक और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, 10 और 15 जुलाई को होगा मतदान, देखें सूची