आवारा कुत्तों ने मासूम पर बोला हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में शुक्रवार को डेढ़ साल के मासूम बासु पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, संजीव का 18 माह का बेटा बासु अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचने लगे। कुत्तों ने बच्चे के गले और गाल को बुरी तरह नोच डाला। बासु की चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गाल और गले पर 4-4 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, बासु की हालत अब स्थिर है।

यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में अवैध गैस रिफिलिंग पर नगर निगम का छापा: 28 सिलेंडर जब्त, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल