महाकुंभ- संगम तट पर भगदड़, 30 से अधिक की मौत

खबर शेयर करें

फुटप्रिंट डेस्क
हल्द्वानी। प्रयागराज के संगम तट पर बुधवार तड़कें करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 60 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। ,प्रशासन ने 30 लोगों की मौत की और 60 घायलों की पुष्टि की है।
भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। जिसमें तय हुआ कि 10 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे। प्रशासन की टीम हेलीकाप्टर से निगरानी कर रही है। लोगों से संयम बरतने के लिए कहा गया है।
हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में जीता पहला पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई