अल्मोड़ा में सौ फीट गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौत, 12 घायल

खबर शेयर करें

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।  विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की नौबाड़ा से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। बस सिरकौन बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामनगर के उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर कर दिया गया। दो गंभीर घायल नंदा बल्लभ और हंसी देवी को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और सल्ट विधायक महेश जीना सीएचसी पहुंचे। जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी देवेंद्र पींचा और एसपी हरबंश सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों का पोस्टमार्टम रानीखेत उपजिला अस्पताल की टीम द्वारा सीएचसी भिकियासैंण में किया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की सूची:

  • तारा देवी (45), पाली
  • गोविंद बल्लभ मठपाल (80), धार-बाखली, जमोली
  • पार्वती देवी (75), धार-बाखली, जमोली
  • उमेश (18), दयलेख, नेपाल
  • गणेश (20), दयलेख, नेपाल
  • नंदन सिंह (70), जमोली
  • गोविंदी देवी (58), घुघुती

घायलों में प्रमुख:

  • बुद्धी बल्लभ भगत (58), अमोली
  • जितेंद्र रिखाड़ी (37), विनायक
  • मोहित सती (16), नौघर सिंगोली
  • प्रकाश चंद्र शर्मा (43, परिचालक), बिजोली चचरोटी
  • हंसी सती (36, एयरलिफ्ट), नौघर सिंगोली
  • नंदा बल्लभ पंत (58, एयरलिफ्ट), नौबाड़ा
  • नवीन चंद्र तिवाड़ी (55, चालक), ओखलढूंगा, नैनीताल
  • हरीश चंद्र (62), पाली
  • हिमांशु पालीवाल (17), पाली
  • राकेश कुमार (55), द्वाराहाट
  • नंदी देवी (40), नौबाड़ा
  • भूपेंद्र सिंह अधिकारी (64), जमोली
यह भी पढ़ें 👉  धनोल्टी तहसील के नाजिर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार