उत्तराखंड में राशन दुकानों के आयोडीन युक्त नमक में रेत मिली, रुद्रपुर लैब की रिपोर्ट में 12 में से 10 नमूने फेल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में राशन दुकानों पर मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत वितरित किए जा रहे आयोडीन युक्त नमक में रेत मिलने की पुष्टि हो गई है। रुद्रपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए 12 नमूनों में से 10 नमूने फेल पाए गए हैं और उनमें रेत की मिलावट पाई गई है।यह नमक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के 14 लाख राशन कार्ड धारकों को 8 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा था। सितंबर में उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए थे और नमक वितरण पर रोक लगा दी थी। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त आरएस कठायत ने बताया कि नमक में रेत आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जमीन घोटाला: धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, 2 IAS, 1 PCS समेत 12 अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस जांच शुरू