रुद्रपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रामपुर रोड पर एक भीषण हिट-एंड-रन घटना में एक वरिष्ठ नागरिक दंपति की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू ( 67) अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार गए थे।

बुधवार की सुबह पांच बजे दंपती प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में कुछ साल पहले ही इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फतेहपुर क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री निर्माण मामले में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित