हल्द्वानी। ग्राम चौसला, फतेहपुर क्षेत्र में राजकीय भूमि पर अवैध फैक्ट्री निर्माण के मामले में तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक (RUI) शबनम परवीन को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि उन्होंने अतिक्रमण की रिपोर्ट नहीं की और न ही कोई कानूनी कार्रवाई शुरू की। उन्हें कर्तव्यों की अनदेखी व लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबित अधिकारी को तहसील कालाढूंगी में तबादला किया गया है।
कब क्या हुआ था
जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक ग्राम चौसला में अवैध फैक्ट्री का निर्माण हुआ। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उपजिलाधिकारी (SDM) कालाढूंगी को जांच सौंपी गई। जांच में पाया गया कि राजस्व अभिलेखों (खसरा/पड़ताल) में अतिक्रमण का उल्लेख नहीं था। RUI शबनम परवीन (अगस्त 2018 – फरवरी 2024) ने ज़मींदारी उन्मूलन अधिनियम की धारा 122-बी के तहत कोई कार्यवाही नहीं की। क्या था RUI का कर्तव्य? प्रपत्र क-24 में अवैध कब्ज़े का विवरण दर्ज करना। राजस्व रिकॉर्ड में प्रविष्टि कराना। धारा 122-बी के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू करना।