हल्द्वानी नगर निगम में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का खुलासा: हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जमानत पर रिहाई, सिस्टम पर उठे सवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर निगम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या जैसे जघन्य अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहे एक आरोपी के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि वह व्यक्ति न केवल जीवित है, बल्कि वर्तमान में जमानत पर रिहा है।

थाना बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी को जांच के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि हत्या का एक आरोपी, जिसे मृत घोषित किया गया था, जमानत पर बाहर घूम रहा है। इस संदिग्ध सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल हल्द्वानी नगर निगम को सूचित किया।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार डॉ मनोज कांडपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द, 15 जून तक संभावना