चोर ने झोका पुलिस पर फायर, जवाबी फायर में पैर पर लगी गोली
हल्द्वानी। रुद्रपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम में मंगलवार तड़के पुलिस को एक संदिग्ध के होने की जानकारी मिली। टीम ने बैंक पर जाकर देखा तो बदमाश बैंक की खिड़की तोड़कर उसके एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गश्ती दल ने उसे पकड़ा तो उसने बताया कि उसका साथी मोदी मैदान के पास उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम उसे लेकर मोदी मैदान पहुंची थी। यहां पर वह पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर घने कोहरे का फायदा उठा कर झाड़ियों के अंदर भाग गया। इसके बाद उसने झाड़ियों से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस कीओर से जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसने अपना नाम भूप सिंह निवासी बिलासपुर बताया। उसने मोदी मैदान में इंतजार कर रहे साथी का नाम नाजिम बताया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त भूप सिंह बिलासपुर का रहने वाला है।
एटीएम लूटने आए थे, पुलिस ने मारी गोली, घायल
