देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर इतिहास रचने वाले राज्य के 243 खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने बताया कि कार्मिक विभाग ने नौकरी के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सभी पदक विजेताओं को नौकरी दे दी जाएगी।
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी
