नगर निगम हल्द्वानी: बोर्ड बैठक 26 मार्च को, सुबह 11 बजे से होगी

खबर शेयर करें

बोर्ड में रखें जाएंगे 29 प्रस्ताव

निगम का बजट और कार्यकारिणी चुनाव अहम

हल्द्वानी। नगर निगम की बोर्ड बैठक 26 मार्च को सुबह 11 बजे से नगर निगम सभागार में होगी। यह बोर्ड बैठक सबसे अहम मानी जा रही है। इसमें नगर निगम का बजट रखा जाएगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। बोर्ड बैठक में 29 प्रस्ताव रखें जाएंगे।

-नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी समिति के गठन पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वर्ष 2025-26 के बजट पर विचार।

– नगर निगम क्षेत्र के भवनों के नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकरण पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के समस्त सामुदायिक केन्द्रों को नगर निगम हल्द्वानी की ओर से संचालन करने एवं पूर्व निर्धारित शुल्कों में संशोधन किये जाने पर विचार।

वर्कशॉप लाईन में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम पर स्थित स्टोर एवं खाली भू-खण्ड पर व्यवसायिक दुकानों के निर्माण पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन निर्माण किए जाने पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर माननीय पार्षदों एवं अन्य माध्यम से प्राप्त निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से संचालित नगर निगम बालिका / बालक इंटर कॉलेज के उच्चीकरण पर विचार। – नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के स्वामित्व की विभिन्न स्थानों पर विभिन्न रेडी के किराये की दुकानों का किराया निर्धारण पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सीमान्तर्गत विभिन्न श्रेणी के पंजीकरण / लाइसेंस शुल्क जिनकी उपविधियों पूर्व में तैयार की गयी हैं परन्तु उक्त मदों में वर्तमान तक कोई शुल्क नही लिया जाता है। ये लाइसेंस पंजीकरण से शुल्क लिए जाने पर एवं कतिपय मदों में शुल्कों में वृद्वि किए जाने पर विचार।

– उत्तराखण्ड विज्ञापन अनुज्ञा एवं विज्ञापन कर का निर्धारण वसूली नियमावली 2015 के प्राविधानों के अनुसार मुख्य मार्गो को दो भागों में उच्चतम निविदा के आधार पर विभाजित किया गया है, इसके बाद भी नागरिकों ने अपनी निजी भूमि पर यूनिपोल स्थापित कर विज्ञापन प्रर्दशित करने हेतु मांग की जाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत की भांति प्रत्येक यूनिपोल / विज्ञापन पट्ट का शुल्क निर्धारित कर भू स्वामियों को उनकी निजी भूमि पर यूनिपोल लगाने का अधिकार प्रदान किए जाने पर विचार।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की आय वृद्धि को देखते हुए पुराने क्षेत्र बाजार में दगडू बैंणी सेना के माध्यम से तहबाजारी वसूली किए जाने पर विचार।

टैक्सी स्टैंड से अनुकूल आय प्राप्त न होने के कारण टैक्सी स्टैंड को उच्चतम निविदा/किसी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वसूली किए जाने पर विचार साथ ही नैनीताल रोड काल टैक्स पर नव निर्मित पार्किंग स्टैंड का शुल्क निर्धारित कर उच्चतम निविदा के आधार पर दिये जाने पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम भैंसा स्लाटर हाउस तथा बकरा स्लाटर हाउस का निर्माण / संचालन संबंधित कार्य पीपीपी मोड पर किये जाने हेतु विचार।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 01 से 60 तक के वार्डों में आवश्यकतानुसार सफाई व्यवस्था हेतु ई-गार्बेज रिक्शा हाईड्रोलिक के क्रय किये जाने पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड न0 34 से 60 तक वार्डो में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कार्य के लिए 30 हापर व 01 कांपेक्टर क्रय किए जाने पर विचार।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम हल्द्वानी: आरा मशीन मालिकों को जारी किया नोटिस

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 38 से 60 तक के वार्डो में सफाई कार्य हेतु कम पड़ रहे पर्यावरण मित्रों की पूर्ति हेतु उक्त वार्डों में स्वच्छता समिति गठित किए जाने पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम सीमान्तर्गत मंगल पडाव मछली मीट मार्केटके शिफ्टिंग पर विचार।

– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में कार्यरत सभी प्रकार के सफाई कार्मिकों के वेतन भुगतान बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा दर्ज उपस्थिति के आधार पर विचार।
– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया में अवस्थित हाईटैक शौचालय में ई-वाहन चार्जिंगप्वाइन्ट एवं पेड वॉटर कूलर निर्माण पर विचार।
– नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने भूमि उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य रैन बसेरा एवं छात्रावास निर्माण किए जाने पर विचार।
– नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की ऐसी दुकानें जिन पर दो मंजिला नहीं बना है उन सभी दुकानों में दो मंजिला किए जाने पर विचार।
– कठघरिया में पूर्व में बने पचायत घर पर कैंप कार्यालय एवं ई-लाईब्रेरी का निर्माण किये जाने पर विचार।
– सभी हाट बाजारों को व्यवस्थित किए जाने पर विचार ।
– शहर के विभिन्न मार्गों का नामकरण देश के विभूतियों के नाम पर रखे जाने पर विचार।