उत्तराखंड में विधायक निधि का खर्च: कुछ विधायकों ने खर्च किए 90% फंड, तो कुछ 15% पर ही अटके!
(RTI से खुलासा – कौन विधायक हैं जनता के पैसे का सही इस्तेमाल कर रहे, और कौन पीछे?)
देहरादून। उत्तराखंड में विधायक निधि के खर्च को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2022-23 से दिसंबर 2024 तक सभी 70 विधायकों को 964 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, लेकिन अब तक सिर्फ 589.21 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 53% विधायक निधि खर्च की है।
सबसे कम खर्च करने वाले विधायक:
किशोर उपाध्याय (टिहरी) – महज 15%
डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (लालकुआं) – 34%
खुशाल सिंह (लोहाघाट) – 34%
प्रीतम सिंह (चकराता) – 37%
कैबिनेट मंत्रियों का प्रदर्शन:
सौरभ बहुगुणा (85%) विधायक निधि खर्च करने में सबसे आगे हैं। उनके बाद गणेश जोशी (72%), रेखा आर्य (64%), सुबोध उनियाल (57%) और सतपाल महाराज (56%) का स्थान है। डॉ. धन सिंह रावत (29%) और प्रेमचंद अग्रवाल (33%) सबसे कम निधि खर्च करने वाले कैबिनेट मंत्री हैं।
सबसे ज्यादा खर्च करने वाले विधायक:
प्रदीप बत्रा (रुड़की) – 90%
अरविंद पांडेय (गदरपुर) – 87%
रवि बहादुर (ज्वालापुर) – 85%
फुरकान अहमद (पिरानकलियर) – 84%
गोपाल सिंह राणा (नानकमत्ता) – 83%
61% से कम खर्च करने वाले विधायक:
यशपाल आर्य (45%)
रामसिंह कैड़ा(46%)
सुमित हृदयेश (46%)
संजय डोभाल(49%)
भोपाल राम टम्टा (55%)
मदन कौशिक (57%)
दिलीप सिंह रावत (60%)