हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि हल्द्वानी में एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 वर्षीय बेटी को कुछ महीने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की बात कही।
पीड़िता की मां ने ढाबा संचालक 25 वर्षीय राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने में चला पता, पॉस्को में केस दर्ज
