उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बच्ची की मौत, कई यात्री मलबे में दबे

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी: सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई यात्री मलबे में दब गए।

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। मुंबई निवासी 60 वर्षीय यात्री रसिक को सिर में चोट के साथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यमुनोत्री धाम की ओर फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है। धाम जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मेयर गजराज बिष्ट का प्राधिकरण पर गंभीर आरोप, नक्शा पास करने के लिए 2 लाख की रिश्वत का दावा, देखें वीडियो