दो बीवियों के बीच बांटा गया शौहर, पंचायत ने सुनाया निर्णय

खबर शेयर करें

तीन दिन पति के पत्नी के साथ तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, रविवार को पति का रहेगा अवकाश

हल्द्वानी। यूपी के रामपुर में पति के साथ रहने को लेकर दो पत्नियों के बीच लगातार हो रहे झगड़े को गांव की पंचायत ने एक अनोखे समझौते से सुलझा दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलियाआकिल गांव में पति को दोनों पत्नियों के बीच सप्ताह के दिन बांट दिए गए हैं, जबकि रविवार को उन्हें अकेले रहने की छूट दी गई है।

गांव के एक युवक की दो पत्नियां हैं – एक अरेंज मैरिज से और दूसरी लव मैरिज से। पति को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था, जिससे परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत की। मामला सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में हुए समझौते के अनुसार, पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी (सोमवार, मंगलवार, बुधवार) और तीन दिन दूसरी पत्नी (गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार) के साथ रहेंगे। रविवार का दिन उनके लिए ‘साप्ताहिकअवकाश’ रखा गया है, जब वह दोनों से अलग एकांत में रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में एक दिन आगे-पीछे करने की भी छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में थे भर्ती