पति ने कर दी पत्नी की हत्या

खबर शेयर करें

गला दबाकर की हत्या

कोटद्वार। धामधारकोटद्वारा निवासी मनोज रावत (40) ने अपनी पत्नी श​शि (30) की बृहस्पतिवार सुबह गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने हाथ और गले की नस काटकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। उधर, लोगों ने मनोज को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जल निगम स्टोर कोटद्वार के पास मनोज किराए के मकान पर रहता था। बृहस्पतिवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान मनोज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपनी जान देने के लिए चाकू से गला व दोनों हाथों की नसों को काट लिया। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने श​शि को मृत घो​षित कर दिया। मनोज का इलाज चल रहा है। . मृतका के पिता ने लगाए गंभीर आरोप हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक पद से वर्ष 2023 में सेवानिवृत हुए मृतका शशि के पिता सतपाल सिंह रावत ने बताया कि 2013 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी मनोज रावत से की थी। मनोज ने होटल मैनेजमेंट किया था और वह होटल से जुड़ी जॉब करता था। मनोज के दो बच्चे हैं, मनोज को वह लाखों रुपये खर्च कर नौकरी के लिए जर्मनी भेज चुका है। लेकिन छह महीने बाद वह वापस लौट आया। आरोप लगाया कि मनोज ने पैसे आदि के लिए श​शि को परेशान करता था। मृतका के दो बच्चे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह का बेटा बताकर नैनीताल विधायक से मंत्री बनाने के लिए पार्टी फंड में मांगे तीन करोड़ रुपये