हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक घर में देर रात आग लग गई। आग में पति पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि बुधवार रात करीब 08:30 बजे कमल सिंह रावत पुत्र शिव सिंह रावत निवासी जयदेवपुर निकट यूनिवर्सल स्कूल थाना मुखानी के घर में गैस सिलेंडर में आग लग जाने से कमल सिंह रावत उनकी पत्नी दुर्गा रावत बच्चे आकाश रावत उम्र 8 वर्ष दिया रावत उम्र 5 वर्ष आग से झुलस गए हैं। आग पर आस-पास के व्यक्तियों ने काबू पाया। कमल सिंह व उनकी पत्नी दुर्गा सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।