हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी अनबन पर पत्नियां दहेज और हिंसा के झूठे आरोप लगा रही हैं, जिससे पुरुष पीड़ित हो रहे हैं। महिला सेल के आंकड़े बताते हैं कि नैनीताल जिले में 1,411 शिकायतें आईं, जिनमें से 1,393 सुलझा लिए गए। हल्द्वानी में 2024 में 930 मामले दर्ज हुए, जिनमें 10% केसों में महिलाओं के अफेयर और झूठे आरोप सामने आए।
ईगो और मोबाइल बिगाड़ रहे रिश्ते
काउंसलिंग में पता चला कि ईगो, ज्यादा सैलरी, शिक्षा और समय की कमी से पति-पत्नी में तनाव बढ़ रहा है। मोबाइल, सोशल मीडिया और खर्च को लेकर भी झगड़े हो रहे हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर
मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत कहते हैं कि पुरुषों का उत्पीड़न उनके मानसिक स्वास्थ्य को तोड़ रहा है, जिससे हताशा और आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। बेंगलुरु के अतुल सुभाष का केस इसका उदाहरण है। पुरुषों के लिए भी जागरूकता और सहायता की जरूरत है।