हल्द्वानी: ठेकेदार धनंजय गिरी पर PCS अधिकारी बीएल फिरमाल से धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ वरिष्ठ PCS अधिकारी बीएल फिरमाल से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। काठगोदाम थाने में धनंजय और पंजाब नेशनल बैंक, रेलवे बाजार के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
आरोप है कि धनंजय ने दमुवादूंगा में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत 1400 वर्ग फीट का फ्लैट 40 लाख रुपये में बेचने का इकरारनामा 31 अक्टूबर 2017 को किया। प्रार्थी ने 5 लाख रुपये बतौर बयाना दिए, लेकिन बाद में पता चला कि फ्लैट पर बैंक का ऋण है, जिसकी जानकारी छिपाई गई।
काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि धनंजय और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। धनंजय के खिलाफ पहले भी चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, और वह फरार बताया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कार 100 मीटर खाई में गिरी, LIU इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल की मौत