हल्द्वानी: आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण, ग्राहक समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड स्वरन सिंह ने बरेली रोड स्थित आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी पर मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

स्वरन सिंह ने एजेंसी से बैकलॉग की जानकारी ली तथा उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने एजेंसी संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया और शिकायत निस्तारण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैकलॉग कम से कम समय में शून्य करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद एजेंसी प्रबंधन को आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का बुल्डोजर एक्शन