रुद्रपुर। गर्मी को देखते हुए ऊधमसिंहनगर के डीएम नितिन सिंह ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूलों का समय सुबह सात से 11:30 किया गया है। हालांकि ये अल्प समय के लिया गया है।
डीएम नितिन सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने लू और गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। जिले में लू चल रही है। इससे बच्चों में निर्जलीकरण की समस्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों का समय बदला गया है।