हल्द्वानी: राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव, गिरीश चंद्र जोशी बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में शनिवार को पीलीकोठी के एक बैंक्वेट हॉल में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नौ बूथों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2190 शिक्षकों ने मतदान किया। सात पदों के लिए सात राउंड की मतगणना के बाद देर शाम नतीजे घोषित हुए।

गिरीश चंद्र जोशी 1072 वोटों के साथ अध्यक्ष चुने गए, उन्होंने नमिता पाठक (819 वोट) को 253 मतों से हराया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:

उपाध्यक्ष पुरुष: मदन गिरी गोस्वामी (1038 वोट), त्रिलोक चंद्र बृजवासी (809 वोट) को हराया।उपाध्यक्ष महिला: कविता कपकोटी (1040 वोट), हेमलता लोहनी (778 वोट) को हराया।मंत्री: पंकज कुमार बधानी (1009 वोट), मनीष चंद्र त्रिपाठी (844 वोट) को हराया।संयुक्त मंत्री सामान्य: गिरीश चंद्र कांडपाल (1040 वोट), नंदा बल्लभ (520 वोट) और वेद प्रकाश (227 वोट) को हराया।संयुक्त मंत्री महिला: कुसुम पांडे (1191 वोट), नीमा आर्या (665 वोट) को हराया।आय-व्यय निरीक्षक: मनीष कुमार मिश्र (1180 वोट), सुदीप यादव (648 वोट) को हराया।

खंड शिक्षा अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण रही। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर शिक्षकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ कोविड घोटाला: ईडी ने 15 को ठहराया मुल्जिम, पुलिस की चार्जशीट पर उठे सवाल, अब होगी जांच की जांच!