सुहागरात में ही जन्म दे दिया बच्चा, पूरा गांव हैरान!

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तरप्रदेश के जिले रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद फिल्मी कहानी जैसा लगे। एक नवविवाहिता ने अपनी सुहागरात के अगले ही दिन सुबह बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसने परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव को हैरान कर दिया है। खुशी के मारे पति ने मिठाई बांटी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गांव की एक युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। छह महीने पहले रिश्ता तय भी हो गया, लेकिन बाद में मनमुटाव होने पर शादी टूट गई। हालांकि, दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला और बात नहीं बनी, तो वह शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंच गई और प्रेमी से शादी कराने की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते की सलाह दी।

पंचायत ने तय किया निकाह

शनिवार को गांव की पंचायत हुई, जहां यह साफ हुआ कि शादी टूटने के बावजूद युवक युवती के संपर्क में था। पंचायत ने दोनों को तुरंत निकाह करने का फैसला सुनाया। युवक ने पंचायत में ही युवती को पत्नी मान लिया और उसे अपने साथ घर ले आया।दुल्हन को रात करीब 12 बजे पेट में दर्द उठा। घरवालों ने नजदीक की एक महिला डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टर की मौजूदगी में ही युवती ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दे दिया। इस तरह सुहागरात में ही मां बनने वाली इस युवती ने सबको चौंका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी