किच्छा। किच्छा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव हवेली से बरामद किया है। युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में कुछ घंटों में पूरा खुलासा करेगी।
पुलिस के अनुसार सतुईया निवासी बंटी 30 वर्ष नौ फरवरी की शाम से लापता था। लापता होने वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ था। उसकी मां महाकुंभ प्रयागराज गई थी। जब मां वापस आई तो उसे पता चला कि बेटा गायब है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। तीनों दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।