वन विभाग ने सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी ट्रॉली पकड़ी, टांडा रेंज में कार्रवाई

खबर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर: वन विभाग ने रविवार को ग्राम मजरा हसन में सागौन की जलौनी लकड़ी से भरी एक ट्रॉली को पकड़ा।

डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर ट्रॉली को कब्जे में लिया और टांडा रेंज ले गई।पूछताछ में ट्रॉली के मालिक का नाम महेंद्र बताया गया।

पीपल पड़ाव रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने कहा कि तस्कर जलौनी लकड़ी की आड़ में बेशकीमती सागौन की तस्करी कर रहे हैं। यह एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले गोपाल नगर में खैर की लकड़ी से लदे पिकअप और कैंटर को पकड़ा गया था।कार्रवाई में वन दरोगा सुरेंद्र सिंह, आरक्षी सागर पाल और डीडी यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में