टनकपुर से कल से सप्ताह में तीन दिन दून के लिए चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

खबर शेयर करें

टनकपुर। अब टनकपुर से देहरादून के लिए सप्ताह में तीन दिन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे ने 26 फरवरी से ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का नोटिस जारी कर दिया है।

लंबे समय से टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए ट्रेन संचालन की मांग उठ रही थी। सीएम की पहल पर पहले शनिवार को एक दिन ट्रेन चलाई गई, जिसके बाद अब सप्ताह में तीन दिन संचालन को मंजूरी मिल गई।

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि ट्रेन संख्या 15020-15019 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस अब टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 7:35 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन देहरादून से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर के लिए चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगनहर में वीडियो बनवाते समय युवक डूबा, मौत, देखें वीडियो