गौलापार स्टेडियम पर सियासत: विधायक सुमित और खेल मंत्री रेखा के बीच जमकर हुई बहस

खबर शेयर करें

समापन आमंत्रण पत्र में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का नाम पूरा ना होने पर भड़के विधायक

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों के समापन पर बांटे गए आमंत्रण पत्रों में दो पूर्व प्रधानमत्रियों का पूरा नाम न छापने को लेकर बुधवार को हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्रदयेश और खेल मंत्री रेखा आर्या के बीच जमकर बहस हुई। सुमित ने सरकार पर जानबूझ कर दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों का पूरा नाम न लिखकर उसे शार्ट फार्म में लिखने का आरोप लगाया।

सवाल का जवाब न मिलने पर विधायक विधानसभा अध्यक्ष से संरक्षण की गुहार लगाते रहे। बोले एक जानकारी मंत्री जी से जानना चाह रहा हूं, जो समापन के जो कार्ड छपे उसमें उन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का पूरा नाम क्यों नहीं लिखा गया जिनके नाम पर देहरादून और गौलापार स्थित स्टेडियम हैं। बोले इन्विटेशन कार्ड और पत्रावली में शार्ट फार्म में नाम लिखे गए हैं। सुमित बोले दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए शहादत दी। उनका नाम लिख लेते। बोले स्टेडियम हमने और हमारी सरकारी ने बनाकर दिए। सवाल किया नाम क्यों नहीं था?

जवाब देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या बोली अध्यक्ष जी माननीय सदस्य महोदय ने आमंत्रण पत्र में क्या नाम छपा है स्वयं प्रश्न भी किया और स्वयं ही बताया भी है। तो मुझे लगता है कि ये प्रश्न….इतना सुन सुमित बोले नहीं-नहीं इसका कारण क्या है? माननीय अध्यक्ष जी आपका संरक्षण चाहिए। रेखा बोली अध्यक्ष जी जब नाम हैं तो इसके बाद भी मैं क्या कह सकती हूं…। सुमित फिर बोले अध्यक्ष जी आपका संरक्षण चाहिए कि हमारे दो पूर्व प्रधानमंत्री हैं। स्व.राजीव गांधी जी व स्व.इंदिरा गांधी जी। बोले स्टेडियम बनाए कांग्रेस की सरकार ने। राष्ट्रीय खेलों पर आपने खूब वाहवाही लूट ली। इंफ्रास्ट्रेक्चर हमने बनाकर दिया। आप कम से कम पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम क्यों नहीं लिखा इसका जवाब दिजिए।रेखा बोली सम्मानित विधायक जी ने स्वयं बताया इन्विटेशन में नाम था। सुमित बोले माननीय अध्यक्ष जी आपका संरक्षण चाहिए। रेखा बोली यदि नाम नहीं होते तो प्रश्न बनता…। सुमित बोले आपको-आपको…। रेखा बोली जो आप हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम की बात कह रहे हैं, बराबर यह कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में बना। बराबर कह रहे हैं कि हैंडओवर नहीं हुआ। वो कितना अपूर्ण था उसे कितना पूर्ण करके भाजपा सरकार ने…।

सुमित बोल कहां अपूर्ण था। पूरा बनाकर दिया। छह साल हैंडओवर नहीं ले पाई जो सरकार। रेखा बोली जब तब वह पूर्ण होगा जो उसमें बजट दिया होगा। जब वो पूर्ण होगा तभी तो हैंड ओवर लिया जाएगा। सुमित बोले अध्यक्ष जी आपका संरक्षण चाहिए। वर्ष 2016 में जो स्टेडियम आपको दे दिया गया, आप उसका आठ साल में हैंड ओवर नहीं ले पाए। रेखा बोली आप ठीक से बना नहीं पाए, कैसे हैंड ओवर लेते। सुमित बोले हमने ठीक नहीं बनाया पूरे देश ने देखा है वो। हमने ठीक बनाया-हमने ठीक बनाया, फिर हैंड ओवर लिया फिर उसमें राष्ट्रीय खेल किए। सुमित ने फिर सवाल दागा आपने पूर्व प्रधानमंत्रियों का नाम क्यों नहीं लिखा? यह है परंपराएं। आपने कितना पैसा लगाया हमने कितना लगाया। दो सौ करोड़ की लागत से बना है वो। इतना कह सुमित अपनी सीट पर बैठ गए। गौलापार स्टेडियम को लेकर विधायक और खेल मंत्री के बीच हुई तीखी बहस का यह वीडियो दोपहर बाद खूब वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वैवाहिक समारोह में विवाद, प्लेट में थूककर मिठाई खलाई, मुकदमा दर्ज