हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी का एक दांत बहुत पहले ही टूट गया था। यह एक दांत वाला हाथी नाम से प्रसिद्ध था और टस्कर था। वन विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में हाथी का शव मिला था। उसकी उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है। वन विभाग की टीम हाथी का पोस्टमार्टम करा रही है।
एक दांत वाले हाथी की मौत
