कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का इस्तीफा मांगा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में हालिया बजट सत्र के दौरान हुई घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भुवन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में संसदीय मर्यादा का उल्लंघन हुआ और अध्यक्ष ने इस पर नियंत्रण नहीं किया। 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, अध्यक्ष ने संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। यदि उन पर कार्रवाई नहीं होती है, तो यह साबित होगा कि भाजपा संविधान के मानदंडों की परवाह नहीं करती।

पूर्व अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल हो और अध्यक्ष चुप्पी साधे रहें, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। महेंद्र भट्ट को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि पार्टी नेता होने के नाते उन्हें अनुशासन सुनिश्चित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  कल सुबह 6 बजे खुलेंगे बद्री-विशाल के कपाट:40 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे