यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे, चारधाम यात्रा की हो गई है तैयारी

खबर शेयर करें

उत्तराखंड। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यमुना जयंती के शुभ अवसर पर मंदिर समिति द्वारा 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11:55 बजे कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी है और रोहिणी नक्षत्र व सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है
यमुनोत्री धाम खुलने का कार्यक्रम
डोली यात्रा: सुबह 8:28 बजे मां यमुनोत्री की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी
शनिदेव की उपस्थिति: मां यमुनोत्री को विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी खरसाली से यात्रा करेगी
कपाट खुलने का समय: 11:55 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

चारधाम यात्रा का पूरा शेड्यूल

गंगोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 10:30 बजे
यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल, सुबह 11:55 बजे
केदारनाथ धाम: 2 मई, सुबह 7:00 बजे
बद्रीनाथ धाम: 4 मई, सुबह 6:00 बजे

यात्रा की तैयारियां
रजिस्ट्रेशन: 1 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। हरिद्वार और ऋषिकेश में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर वाहन ने मारी बाघ के शावक को टक्कर,मौत