चारधाम यात्रा: हेली सेवा तैयार, किराया नहीं बढ़ेगा,बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आगामी चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाएगा।चारधाम यात्रा इस साल अप्रैल से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगाए जाएंगे, जिससे मौसम की सटीक और समय पर जानकारी मिल सके। पिछले साल हुए हेलीकॉप्टर हादसों के बाद इस बार डीजीसीए और यूकाडा सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क हैं।

गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से नौ एविएशन कंपनियां केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करती हैं। इस बार केदारनाथ हेली सेवा में 30 प्रतिशत उड़ानें कम करने का निर्णय भी लागू रहेगा। यात्रा के दौरान चार्टर्ड सेवाओं की उड़ानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया (प्रति व्यक्ति)

गुप्तकाशी से: 12,444 रुपये

फाटा से: 8,842 रुपये

सिरसी से: 8,839 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में दिनदहाड़े चेन लूट: जैन मंदिर के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात, वीडियो देखें