आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रही नाबालिग किशोरी के साथ दो लड़कों ने छेड़छाड़ की। नाबालिग किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखानी थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 23 फरवरी की शाम 6:40 बजे ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में मुखानी क्षेत्र निवासी मनोज जोशी और भानू क्वीरा ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उसके शरीर के अंगों को कई जगह टच किया। जाते समय धमकी दी कि जैसे तेरे भाई को मारा, वैसे ही तुम लोगों को मार देंगे। नाबालिग लड़की ने बताया कि मनोज जोशी कुछ समय पहले अपने भाई की हत्या केस में जेल में था और अभी हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।
एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।