देहरादून के दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का बुल्डोजर एक्शन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में दशकों से मौजूद एक अवैध मजार को धामी सरकार ने 26 अप्रैल 2025 की देर रात बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें मजार के अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर कब्जे का मुद्दा उठाया गया था।प्रशासनिक जांच में राजस्व विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), दून अस्पताल प्रशासन, और अन्य संबंधित विभागों ने मजार के दस्तावेजों और निर्माण अनुमति की गहन जांच की।

जांच में मजार को अवैध पाया गया, और इसके नीचे कोई मानव अवशेष नहीं मिले, जो इसे लैंड जिहाद का हिस्सा होने के संदेह को बल देता है। अस्पताल प्रशासन ने पहले भी मजार के कारण उपचार में व्यवधान, मरीजों के बीच अंधविश्वास फैलने, और परिसर में अव्यवस्था की शिकायतें दर्ज की थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मजार पर खादिम मरीजों और तीमारदारों के बीच अंधविश्वास फैलाकर आर्थिक लाभ कमा रहे थे।

जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल मार्ग को सील कर देर रात मजार को ध्वस्त किया। कार्रवाई से पहले मजार के खादिम को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 217 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, 210 हिंदू शरणार्थी; मुस्लिम दंपति को सहारनपुर रवाना