देवर संग मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, देवर के दोस्तों पर आरोप

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सरस मेले से बाइक पर अपने देवर के साथ लौट रही एक विवाहिता के साथ उसके देवर के ही दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड पर सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। करीब 10 बजे जब वे लौट रहे थे, तो देवर के दोस्तों ने उन्हें किच्छा बाईपास (शॉर्ट कट) से चलने को कहा। बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। दो आरोपियों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। महिला के देवर ने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी के प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार