देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रताप बिष्ट को एक बार फिर नैनीताल जिले और कमल जिंदल को उधमसिंह नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपा है।
प्रताप बिष्ट को उनके सरल और सौम्य स्वभाव के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए जाना जाता है।पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
इसी तरह, उद्यम सिंह नगर जिले में भाजपा ने कमल जिंदल को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा ने इसकी घोषणा की। कमल जिंदल ने निकाय चुनावों में पार्टी की सातों निकायों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस पद के लिए 15 लोगों ने दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने कमल जिंदल पर भरोसा जताया।