भीमताल: पुष्पा नेगी के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उलटफेर

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल): रविवार को रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सूपी से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी को कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया, जिससे रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव का समीकरण बदल गया है।
रामगढ़ ब्लॉक में 31 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से अधिकांश का समर्थन पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के साथ बताया जा रहा है। पुष्पा नेगी के कांग्रेस में शामिल होने और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद, रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख की सीट भी कांग्रेस के पक्ष में जाती दिख रही है। यही वजह है कि भाजपा अब तक रामगढ़ से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पार्टी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर नामांकन दाखिल कर सकती है। पुष्पा नेगी के कांग्रेस में जाने से जिला पंचायत अध्यक्ष और रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रोचक हो गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि दोनों पदों पर उनकी जीत तय है। हालांकि, अंतिम तस्वीर सोमवार को नामांकन और चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विवादास्पद बयानों के बाद उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा