राशन कार्ड के नाम पर डीलर-पदाधिकारी के बीच रुपयों के लेनदेन का ऑडियो वायरल

खबर शेयर करें

पैसे कब देने हैं? आज शाम तक पहुंचा दो… वरना काम नहीं होगा।

हल्द्वानी। जिले में राशन कार्ड डीलर और एक पदा​धिकारी का दोबारा एक और ऑडियो वायरल हुआ है। ये ऑडियो बंद पीले राशन कार्ड को दोबारा खोलने के नाम पर पैसे मांगने का है। ये ऑडियो सस्ता गल्ला विक्रेता की एक यूनियन का पदा​धिकारी और एक विक्रेता का बताया जा रहा है। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि डीलर पदाधिकारी से कह रहा है, “पैसे कब देने हैं? आज शाम तक पहुंचा दो… वरना काम नहीं होगा।”

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंपमच गया है। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए यह लेन-देन किया जा रहा था। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फुटप्रिंट न्यूज इस वायरल ऑडियो की पु​ष्टि नहीं करता है। आप भी सुन सकते हैं ऑडियों में क्या है।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत