कुमाऊं के राशन विक्रेता और यूनियन के पदा​धिकारी का ऑडियो हुआ वायरल

खबर शेयर करें

– राज्य खाद्य योजना के तहत बंद कार्ड खुलवाने के नाम पर पैसे मांग रहा है

– ऑडियो में दावा कर रहा है कि ऊधमसिंह नगर से 25 लाख रुपये गए हैं

हल्द्वानी। कुमाऊं के एक राशन विक्रेता और राशन यूनियन के एक बड़ेपदा​धिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में पदा​धिकारी राज्य खाद्य योजना के बंद कार्डाें को खुलवाने के लिए पैसा मांग रहा है। साथ ही कह रहा है कि ऊधमसिंह नगर में इसके एवज में 25 लाख रुपये गए हैं। दावा कर रहा है कि जो इस बार पैसे देगा उसी के कार्ड खुलेंगे। साथ ही किसी भी पूर्ति निरीक्षक से पूछने के लिए कह रहा है। मंत्री और उच्चअ​धिकारियों से अपने संबंध की बात कह रहा है। फुटप्रिंट मीडिया के पास इसके ऑडियो उपलब्ध हैं।

क्या है ऑडियो में –

विक्रेता पदा​धिकारी का पद बोलकर कहता है क्या हो रहा है

वहां से जवाब आता है कुछ नहीं हो रहा है।

विक्रेता- एक दूसरे विक्रेता का नाम लेकर कहता है उसका फोन आया था।

पदा​धिकारी– साथ ही कहां दे रहे हैं, फटाफट कर देना चाहिए था। आज एक बजे मुझे इसे पासआउट कर देना है।

विक्रेता– क्या करना है बताओ फिर, यहां पर पांच छह विक्रेता हैं। वह कह रहे हैं कि एक बार खुल तो जाए तभी तो दें।

पदा​धिकारी– अरे 25 लाख रुपये ऊधमसिंह नगर से चले गए। क्या वे इस इंतजार में रहे क्या।

विक्रेता- करना क्या है ये बताओ मुझे आप

पदा​धिकारी – खुलने नहीं खुलने की मेरी गारंटी है। अगर नहीं खुलेगा तो मैं पैसे वापस करूंगा तुम्हारे बस।

विक्रेता- ठीक हो गया तो मैं करवाता हूं

पदा​धिकारी– टोटल जीतने कार्ड हैं उसका 50 प्रतिशत, देखो इस बार कंफर्म हुआ है तुम किसी भी इंस्पेक्टर से पूछ लो, इस बार कंर्फम हुआ है जो पैसा देगा उन्हीं का खुलेगा। जो अपने खास लोग हैं भैया वो ये न कहें कि हमें तो बताया नहीं।

विक्रेता- 10 दुकानदारों का तो यहां से मैं करवा दूंगा।

पदा​धिकारी- नाम लिखकर और दुकान की आईडी का नंबर लिखकर, साथ ही टोटल कार्ड लिखकर मुझे भेजें। अगर देखो 800 कार्ड हैं और तुमने 700 का लिखा तो वो 700 का ही वैरीफिकेशन करेंगे वहां से। उतने कार्ड बंद रह जाएंगे। नवंबर में जो आपको राशन मिला है उसे 7.5 से गुणा कर लें। इसके बाद पदा​धिकारी पैसों का हिसाब समझाते हुए कहता है कि टोटल कार्ड का 50 प्रतिशत करना। जितने कार्ड आएंगे उसे 15 रुपये के हिसाब से लेना है।

विक्रेता- मैं इन लोगों से कहता हूं, नहीं खुलेगा तो पैसे वापस होंगे।

पदा​धिकारी- हां-हां यह मेरी जिम्मेदारी है। लालकुआं और तल्ली हल्द्वानी से पैसे आ गए हैं। आज एक बजे तक पैसा पासआउट होना है।

विक्रेता– 12 बजे तक का समय दो

पदा​धिकारी- हां 12 बजे तक करवा लो फटाफट।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड डायरेक्टर कवल शर्मा मुंबई से गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में 51 लाख का जुर्माना और 1 साल की सजा