– हल्द्वानी के विकास यादव बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
देहरादून। उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार में किया गया। सर्वसम्मति से देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष और अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी ने किया।
कार्यकारिणी में वीरेंद्र शाह (संगठन मंत्री), हेमन्त कुमार शर्मा, शिवम ओबरॉय (प्रांतीय सचिव), किरन नेगी (कोषाध्यक्ष), अमित तलनीय (सम्परिक्षक) और हल्द्वानी के विकास यादव (प्रदेश मीडिया प्रभारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष के लिए मुकेश बिष्ट और गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष के लिए आशीष परमार चुने गए।
जिला संयोजकों में देहरादून से राहुल नयाल, हरिद्वार से मयंक अरोड़ा, टिहरी से शिवम शाह, पौड़ी से सौरभ भारती, उत्तरकाशी से आशीष रावत, चमोली से उमेश आर्या, रुद्रप्रयाग से पूजा थपलियाल, बागेश्वर से अशोक बिष्ट, उधम सिंह नगर से गौरव सेतिया, नैनीताल से कमल पुनेठा, पिथौरागढ़ से भूपेश जोशी, अल्मोड़ा से कैलाश जोशी और चम्पावत से कमलेश को चुना गया।
कार्यकारिणी गठन के दौरान मुख्य अतिथि सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद्र बेलवाल और रमेश चंद्र बेलवाल ने लेखाकारों और सहायक लेखाकारों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर करीब 300 लेखाकार और सहायक लेखाकार ऑनलाइन व ऑफलाइन उपस्थित रहे।
हल्द्वानी के विकास यादव बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड लेखा महासंघ की अंतरिम कार्यकारिणी में हल्द्वानी के विकास यादव को सर्वसम्मति से प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वे वर्तमान में निदेशालय समाज कल्याण में कार्यरत हैं।